Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Stock Market: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 820 अंक चढ़ा, निफ्टी 24350 के पार

Stock Market
X

Stock Market

Stock Market: व्यापार डेस्क: लगातार दो दिनों तक गिरावट के बाद, घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूती के साथ वापसी की। शुक्रवार को सेंसेक्स में 819.69 अंकों (1.03%) की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह 79,705.91 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market: वहीं, निफ्टी ने भी 250.50 अंक (1.04%) की बढ़त के साथ 24,367.50 के स्तर पर बंद होने में सफलता पाई। बैंकिंग सेक्टर में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जहां निफ्टी बैंक 0.65% की बढ़त के साथ 50,484.50 के स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market: इस सप्ताह की शुरुआत में, बाजार में लाल निशान छाया हुआ था, लेकिन शुक्रवार की इस तेजी ने निवेशकों को राहत दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में यह उछाल वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों की सकारात्मक भावनाओं के कारण आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019