Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। सबसे ज्यादा असर फार्मा सेक्टर पर पड़ा, जहां दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स 500 अंकों तक गिरकर 75,500 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 150 अंक लुढ़ककर 22,750 के करीब कारोबार कर रहा था।
फार्मा सेक्टर में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका द्वारा भारतीय दवाओं पर 25% आयात शुल्क लगाने की घोषणा बताई जा रही है। इस खबर के बाद बाजार में डॉ. रेड्डीज लैब, सिप्ला, सन फार्मा और लुपिन के शेयरों में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान
शेयर बाजार में आई इस गिरावट से सबसे ज्यादा नुकसान फार्मा कंपनियों को हुआ है।डॉ. रेड्डीज लैब्स - 6.5% की गिरावट
सिप्ला - 5.8% लुढ़कासन फार्मा - 5.2% टूटालुपिन - 4.9% गिरा
विदेशी निवेशकों की बिकवाली से दबाव बढ़ा
पिछले कुछ सत्रों से विदेशी निवेशक (FII) लगातार बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। बीते दिन भी उन्होंने करीब 4,500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया।
निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान
आज की गिरावट में निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। शुरुआती घंटों में ही निवेशकों के 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। फार्मा सेक्टर में ही 8,500 करोड़ रुपये की मार्केट कैप स्वाहा हो गई।
क्या होगा आगे?
बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर अमेरिकी टैरिफ विवाद जल्द नहीं सुलझा तो निफ्टी 22,500 तक फिसल सकता है, जबकि सेंसेक्स 75,000 के नीचे जा सकता है।
निवेशकों के लिए क्या सलाह?
घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। फार्मा सेक्टर में फिलहाल नई खरीदारी से बचें।लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए यह गिरावट मौका हो सकता है।
गिरावट के दौरान मजबूत कंपनियों के स्टॉक्स पर नजर रखें।