Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

नेता प्रतिपक्ष मिलन चौबे का बयान, महापौर पर गंभीर आरोप लगाए....

नेता प्रतिपक्ष मिलन चौबे का बयान, महापौर पर गंभीर आरोप लगाए....
X

नेता प्रतिपक्ष मिलन चौबे का बयान, महापौर पर गंभीर आरोप लगाए….

रायपुर : रायपुर नगर निगम के सभी पार्षदों का कार्यकाल कल समाप्त होने जा रहा है, जिसके बाद प्रशासक निगम के कार्यों को संभालेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मिलन चौबे ने पांच साल के कार्यकाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और महापौर पर कई आरोप लगाए।

महापौर पर लगाए गए आरोप :
मिलन चौबे ने महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका कार्यकाल "झूठ से शुरू हुआ और झूठ से ही खत्म" हुआ है। उन्होंने कहा कि निगम में कोई भी महत्वपूर्ण काम नहीं हुआ और जनता को कोई सौगात नहीं मिली। चौबे ने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए मिलने वाली राशि महापौर की नीतियों के कारण नहीं मिली।

नगर निगम के कामकाज पर टिप्पणी :
चौबे ने महापौर के द्वारा किए गए वादों की आलोचना करते हुए कहा कि गोलबाजार में व्यापारियों को महापौर ने सपना दिखाया, जवाहर बाजार में अव्यवस्था का माहौल था, और यूथ हब के नाम पर युवाओं से खिलवाड़ किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि महापौर ने गार्डनों का व्यवसायीकरण कर दिया और बिना तथ्यात्मक बातों का प्रचार किया।

भ्रष्टाचार और फंड :
चौबे ने आरोप लगाया कि नगर निगम के फंडों का दुरुपयोग हुआ और भ्रष्टाचार के चलते काम नहीं हो पाए। केंद्र से मिली राशि का भी कोई फायदा नहीं हुआ।

चौबे ने यह भी कहा कि महापौर के रहते हुए रायपुर में कांग्रेस कोई चुनाव नहीं जीत पाई और बीजेपी के महापौर बनने से रायपुर को बड़ी सौगात मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019