Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sri Varahalakshmi Narasimha Swamy Temple: श्री वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में 20 फीट लंबी दीवार ढही, 7 लोगों की मौत

Asian News
Sri Varahalakshmi Narasimha Swamy Temple
X

Sri Varahalakshmi Narasimha Swamy Temple

Sri Varahalakshmi Narasimha Swamy Temple: विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश में श्री वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित चंदनोत्सव के दौरान एक दुखद हादसा हुआ। देर रात करीब 2:30 बजे मंदिर की 20 फीट लंबी दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Sri Varahalakshmi Narasimha Swamy Temple: चंदनोत्सव के दौरान मंदिर में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी अपने वास्तविक रूप में दर्शन देते हैं, जिसके चलते भक्तों का उत्साह चरम पर था। लेकिन भीड़ के दबाव के कारण मंदिर का यह हिस्सा ढह गया। हादसे ने उत्सव के माहौल को मातम में बदल दिया।

Sri Varahalakshmi Narasimha Swamy Temple: स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीवार की कमजोर संरचना और भीड़ का अत्यधिक दबाव हादसे का कारण हो सकता है। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन से भक्तों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019