SRH vs RR IPL 2026
SRH vs RR IPL 2026: हैदराबाद: IPL 2026 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। इस अहम मैच में हैदराबाद की टीम राजस्थान के जीत के सिलसिले को रोकने के इरादे से मैदान पर उतरी है, जबकि रॉयल्स अपनी लय बरकरार रखना चाहती है।
टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम में बदलाव करते हुए उन्होंने शिमरॉन हेटमायर और बृजेश शर्मा को आराम दिया है, जबकि उनकी जगह प्रेटोरियस और तुषार देशपांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। दूसरी ओर, हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने बताया कि हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को इस मैच में आराम दिया गया है।
हैदराबाद को शुरूआती झटका
मैच की शुरुआत हैदराबाद के लिए निराशाजनक रही। ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जॉफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद ट्रेविस हेड का साथ देने ईशान किशन क्रीज पर आए।
यहां देखें लाइव मुकाबला
दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे। इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


