Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SRH vs PBKS IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

Asian News
SRH vs PBKS IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
X

SRH vs PBKS IPL 2026 : पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

SRH vs PBKS IPL 2026 : हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

SRH vs PBKS IPL 2026 : दोनों टीमों की पॉइंट्स टेबल स्थिति

पंजाब किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम ने 9 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं, जबकि 2 मैच गंवाए हैं। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH और श्रेयस अय्यर की PBKS दोनों ही टीमें प्लेऑफ की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।

SRH vs PBKS IPL 2026 : पिछले मैचों में दोनों को मिली हार

दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी हैं। पंजाब किंग्स को पिछले दो मैच गंवाने के बाद अपनी लय वापस पाने की चुनौती है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को भी पिछले मैच की हार से उबरना होगा। इस मैच में पंजाब की बल्लेबाजी और हैदराबाद की गेंदबाजी पर खास नजर रहेगी।

SRH vs PBKS IPL 2026 : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लोकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019