Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SRH vs DC IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल बनाने के इरादे से उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद, जानें दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट

Asian News
SRH vs DC IPL 2025
X

SRH vs DC IPL 2025

SRH vs DC IPL 2025: हैदराबाद: IPL 2025 के 55वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह रोमांचक मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और वह 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से केवल 3 जीत के साथ 6 अंकों पर है और नौवें स्थान पर काबिज है। हैदराबाद की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में है।

SRH vs DC IPL 2025: पिच और मौसम का हाल
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच इस सीजन में विविध व्यवहार दिखा चुकी है। कुछ मैचों में यह बल्लेबाजों के लिए मददगार रही, जहां हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिले, तो कुछ में स्पिनरों को फायदा हुआ। आज के मैच में पिच से संतुलित खेल की उम्मीद है। हैदराबाद में मौसम गर्म रहेगा, तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरे 40 ओवर का खेल होने की उम्मीद है।

SRH vs DC IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 में जीत हासिल की। हैदराबाद का हल्का सा पलड़ा भारी है।

SRH vs DC IPL 2025: संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019