Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

FIH Women’s Hockey World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी

FIH Women’s Hockey World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी गई कप्तानी
X

FIH Women’s Hockey World Cup 2026 : नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। 20 सदस्यीय टीम की कमान एक बार फिर स्टार मिडफील्डर सलीमा टेटे को सौंपी गई है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। मुख्य कोच स्जोर्ड मारिन ने टीम को संतुलित बताते हुए कहा कि यह दल दुनिया की शीर्ष टीमों को चुनौती देने के लिए तैयार है।

15 से 30 अगस्त तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 अगस्त से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में किया जाएगा। भारतीय टीम इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के जरिए टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी हुई है। हाल ही में न्यूजीलैंड में आयोजित FIH नेशंस कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी।

भारत का पहला मुकाबला चीन से

विश्व कप में भारतीय टीम को पूल-डी में रखा गया है, जहां उसका सामना चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम अपने सभी ग्रुप मुकाबले नीदरलैंड के एम्स्टलवीन स्थित वैगेनर हॉकी स्टेडियम में खेलेगी।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

सविता और बिचू देवी संभालेंगी गोलकीपिंग की जिम्मेदारी

टीम में गोलकीपर के तौर पर अनुभवी खिलाड़ी सविता और बिचू देवी खरिबाम को शामिल किया गया है। डिफेंस की जिम्मेदारी ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति और शिल्पी डबास के कंधों पर होगी।

मिडफील्ड में कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग टीम को मजबूती देंगी।

फॉरवर्ड लाइन में नवनीत और लालरेमसियामी को जगह

भारतीय टीम की आक्रामक पंक्ति में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है।

कोच स्जोर्ड मारिन को टीम से बड़ी उम्मीदें

मुख्य कोच स्जोर्ड मारिन ने कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय टीम विश्व कप में अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करेगी और दुनिया की मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार चुनौती पेश करेगी।

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर:

सविता, बिचू देवी खरिबाम

डिफेंडर:

ईशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास

मिडफील्डर:

सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग

फॉरवर्ड:

लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका, ईशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019