Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Asian Games 2026 LIVE: PV सिंधु बाहर, बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का, अभय-अनाहत की नजर गोल्ड पर, जानें ताजा Updates

Asian Games 2026 LIVE: PV सिंधु क्वार्टर फाइनल में बाहर, अंकुश पंघाल ने बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का किया। अभय सिंह और अनाहत सिंह गोल्ड के लिए उतरेंगे।

Asian Games 2026 LIVE: PV सिंधु बाहर, बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का, अभय-अनाहत की नजर गोल्ड पर, जानें ताजा Updates
X

आइची-नागोया। Asian Games 2026 LIVE: एशियन गेम्स में 27 सितंबर का दिन भारत के लिए कई बड़े मुकाबलों और मेडल की उम्मीदों से भरा है। सुबह ही भारत को एक झटका लगा, जब पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

वहीं बॉक्सिंग से अच्छी खबर आई है। अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 से हराकर भारत का बॉक्सिंग मेडल पक्का कर दिया।

अब नजरें स्क्वैश पर हैं। अभय सिंह और अनाहत सिंह अपने-अपने सिंगल्स फाइनल में उतरेंगे। दोनों ने फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए कम से कम रजत पदक पहले ही सुनिश्चित कर लिया है। अब दोनों की कोशिश पदक का रंग बदलकर गोल्ड करने की होगी।

PV सिंधु का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शनिवार को जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-9, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इस हार के साथ सिंधु का एशियन गेम्स अभियान यहीं समाप्त हो गया। बैडमिंटन में भारत की नजर अब बाकी बचे खिलाड़ियों और जोड़ियों पर रहेगी।

बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल ने पक्का किया मेडल

भारत के लिए दिन की बड़ी खबर बॉक्सिंग से आई। अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 से हराया।

इस जीत के साथ अंकुश सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और उनका पदक पक्का हो गया है। आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का पहला बॉक्सिंग मेडल है।

अंकुश इससे पहले राउंड ऑफ-16 में बहरीन के हम्सा वोगेल को भी 5-0 से हरा चुके हैं। अब उनकी नजर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

अभय सिंह के पास गोल्ड जीतने का मौका

स्क्वैश में भारत के लिए 27 सितंबर बेहद अहम है। पुरुष सिंगल्स के फाइनल में अभय सिंह का सामना मलेशिया के एनग ईन यो से होगा।

अभय ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 11-3, 12-10, 11-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब उनके सामने गोल्ड मेडल जीतने की चुनौती है।

अभय की जीत उन्हें एशियन गेम्स में स्वर्ण दिलाने के साथ-साथ स्क्वैश के पुरुष सिंगल्स में एक बड़ी उपलब्धि भी दिला सकती है।

अनाहत सिंह भी गोल्ड के लिए तैयार

महिला सिंगल्स के फाइनल में भारत की युवा स्टार अनाहत सिंह उतरेंगी। उनका मुकाबला मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से होगा।

अनाहत ने सेमीफाइनल में जापान की विश्व नंबर-6 सातोमी वातानाबे को 0-2 से पिछड़ने के बाद 9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3 से हराकर शानदार वापसी की थी। अब अनाहत के पास एशियन गेम्स के फाइनल में गोल्ड जीतने का मौका है।

भारत की नजरें एथलेटिक्स के कई मेडल इवेंट पर

27 सितंबर को एथलेटिक्स में भी भारत की कई बड़ी उम्मीदें मैदान पर होंगी। तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन के अंतिम मुकाबलों में उतरेंगे। इसके अलावा शाइली सिंह, एंसी सोजन, अनिमेष कुजूर, पारुल चौधरी, अंकिता और अन्य भारतीय एथलीट मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे।

तेजस्विन के लिए डेकाथलॉन खास तौर पर अहम है। उन्हें 110 मीटर हर्डल्स, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जेवलिन थ्रो और 1500 मीटर सहित बाकी स्पर्धाओं में प्रदर्शन करना है।

शूटिंग और वेटलिफ्टिंग में भी मेडल की उम्मीद

शूटिंग में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी। वहीं पुरुष और महिला ट्रैप में भी भारतीय निशानेबाज एक्शन में होंगे। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग के मेडल इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हॉकी और बैडमिंटन पर भी नजर

महिला हॉकी में भारत का मुकाबला सिंगापुर से होगा। इसके अलावा बैडमिंटन में उन्नति हुड्डा, त्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद और ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो की जोड़ी भी अपने मुकाबलों में उतर रही है। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, स्क्वैश और शूटिंग से भारत की पदक तालिका में और इजाफे की उम्मीद बनी हुई है।

26 सितंबर तक भारत के खाते में 30 मेडल

27 सितंबर के मुकाबले शुरू होने से पहले भारत के खाते में 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज समेत कुल 30 मेडलथे। 26 सितंबर को भारत ने सात मेडल जीते, जिनमें दो गोल्ड शामिल थे। भारत मेडल तालिका में 10वें स्थान पर था। अब 27 सितंबर को स्क्वैश के दो गोल्ड मेडल मुकाबलों और बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल के पक्के पदक पर खास नजर रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019