Spider Man 4: टॉम हॉलैंड की नई फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट हुई घोषित...

Spider Man 4: टॉम हॉलैंड की नई फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट हुई घोषित…
Spider Man 4: टॉम हॉलैंड की नई फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट हुई घोषित…
मुंबई: Spider Man 4: मार्वल की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'स्पाइडर मैन' की तीन फिल्मों ने पहले ही दुनियाभर में तहलका मचाया है, और अब दर्शकों के लिए एक नई धमाकेदार फिल्म आने वाली है। 'स्पाइडर मैन 4' की आधिकारिक घोषणा के साथ ही फिल्म का नाम और रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
सोनी पिक्चर्स ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का शीर्षक 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' रखा है, और इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने की तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। यह खबर मार्वल फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

Spider Man 4: नई शुरुआत: पीटर पार्कर की जिंदगी में नया मोड़
'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' पीटर पार्कर की जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी, जो 'नो वे होम' के घटनाक्रम के बाद की कहानी को आगे बढ़ाएगी। इस फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं, और टॉम हॉलैंड की शानदार अभिनय से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने का वादा करती है।
![]()
Spider Man 4: टॉम हॉलैंड ने किया खुलासा
टॉम हॉलैंड, जिन्होंने हाल ही में 'अनचार्टेड' फिल्म में भी अभिनय किया, ने कहा, "मुझे खेद है कि मैं आपके साथ नहीं हो सका, क्योंकि मैं दुनिया भर में एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। 'नो वे होम' के अंत में हमने एक बड़ा सस्पेंस छोड़ा था, और 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' एक नई शुरुआत होगी।"
Spider Man 4: निर्देशक का बयान
निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने बताया, "मैं शानदार कलाकारों के साथ इस फिल्म पर काम कर रहा हूं। हम हर दिन नई कहानी, घटनाओं और भावनाओं को जोड़ रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गईं। यह फिल्म दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने का वादा करती है।" स्पाइडर मैन के फैंस अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज होगी और पीटर पार्कर के नए सफर की शुरुआत करेगी।


