Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Spicejet Plane : स्पाइसजेट विमान का पहिया टेकऑफ के दौरान गिरा, 75 यात्री थे सवार

Spicejet Plane
X

Spicejet Plane

Spicejet Plane : मुंबई। गुजरात के कांडला से मुंबई की उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q400 विमान के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। विमान के टेकऑफ के तुरंत बाद इसका एक बाहरी पहिया रनवे पर गिर गया। इस विमान में 75 यात्री सवार थे, लेकिन पायलट की सूझबूझ और कुशलता के कारण विमान मुंबई में सुरक्षित लैंड कर गया।

Spicejet Plane : घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया और शाम 5 बजे तक पूर्ण आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई। कांडला हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) ने टेकऑफ के दौरान रनवे पर कुछ गिरते हुए देखा और तुरंत पायलट को सूचित किया। एटीसी की एक जीप को जांच के लिए भेजा गया, जहां रनवे पर मेटल के छल्ले और एक पहिया पाया गया।

Spicejet Plane : स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, कांडला से मुंबई जा रहे हमारे Q400 विमान का एक बाहरी पहिया टेकऑफ के बाद रनवे पर पाया गया। इसके बावजूद, विमान ने अपनी यात्रा पूरी की और मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद विमान अपने दम पर टर्मिनल तक पहुंचा, और सभी यात्रियों ने सामान्य रूप से उतरकर यात्रा पूरी की।"

Spicejet Plane : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि कांडला एटीसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पायलट को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की गई। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है, और अज्ञात कारणों से पहिया गिरने की वजह का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019