Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

साउथ गिनी : फुटबॉल मैच में भगदड़ से 56 की मौत, दर्जनों घायल....

साउथ गिनी : फुटबॉल मैच में भगदड़ से 56 की मौत, दर्जनों घायल....
X

साउथ गिनी : फुटबॉल मैच में भगदड़ से 56 की मौत, दर्जनों घायल….

साउथ गिनी : अफ्रीकी देश साउथ गिनी से एक खौफनाक खबर सामने आई है, जहां फुटबॉल मैच के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना दक्षिण गिनी के एनजेराकोरे शहर में हुई, जो गिनी का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां एक फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच के दौरान दोनों टीमों के फैंस के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। टकराव इतना भयानक था कि इससे स्टेडियम में भगदड़ मच गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भगदड़ के कारण कई लोग कुचल गए, जिससे उनकी मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की संख्या 56 तक पहुंच गई है, जबकि घायलों की संख्या भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, फुटबॉल मैच के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। इससे भगदड़ का माहौल बना, जो अंततः जानलेवा साबित हुआ।

यह घटना गिनी के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा सदमा है और देश भर में शोक की लहर है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन घटना की जांच में जुटी हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019