Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sourav Ganguly's Birthday : सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बड़ा तोहफा, राजकुमार राव की बायोपिक फिल्म ‘दादा’ का फर्स्ट लुक जारी

Sourav Gangulys Birthday : सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बड़ा तोहफा, राजकुमार राव की बायोपिक फिल्म ‘दादा’ का फर्स्ट लुक जारी
X

Sourav Ganguly’s Birthday : सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बड़ा तोहफा, राजकुमार राव की बायोपिक फिल्म ‘दादा’ का फर्स्ट लुक जारी

Sourav Ganguly's Birthday : मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस खास मौके पर गांगुली ने फिल्म के पोस्टर को अपने लिए अब तक का सबसे यादगार जन्मदिन तोहफा बताया।

फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर में राजकुमार राव को साल 2002 की ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के मशहूर शर्ट लहराने वाले अंदाज में दिखाया गया है। पीछे लहराता तिरंगा इस यादगार पल को और खास बना रहा है।

Sourav Ganguly's Birthday : गांगुली बोले- करियर के खास पलों की याद दिलाता है पोस्टर

फर्स्ट लुक जारी होने के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि यह पोस्टर उनके क्रिकेट करियर के कई शानदार पलों को फिर से याद दिलाता है। उन्होंने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाया है।

गांगुली ने उम्मीद जताई कि राजकुमार राव उनकी जिंदगी, संघर्ष और क्रिकेट सफर को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से पेश करेंगे। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

Sourav Ganguly's Birthday : 14 मई 2027 को रिलीज होगी फिल्म

सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट 14 मई 2027 तय की गई है। क्रिकेट फैंस इस फिल्म में गांगुली के जीवन के संघर्ष, कप्तानी के दौर और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को देखने के लिए उत्साहित हैं।

Sourav Ganguly's Birthday : भारतीय क्रिकेट को नई पहचान देने वाले कप्तान रहे गांगुली

सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में शामिल किया जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर कई यादगार जीत दर्ज कीं।

साल 2001 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराकर उसकी लगातार 15 टेस्ट जीत की लय को तोड़ा था। इसके बाद 2002 में भारत ने श्रीलंका के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त खिताब जीता और 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

Sourav Ganguly's Birthday : लॉर्ड्स की बालकनी वाला जश्न बना क्रिकेट इतिहास का हिस्सा

साल 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली का शर्ट लहराकर जश्न मनाना भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में से एक है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019