Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sourav Ganguly: आईसीसी ने सौरव गांगुली को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पुरुष क्रिकेट कमेटी के बने अध्यक्ष...

Sourav Ganguly
X

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly: स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बार फिर बड़ी भूमिका सौंपी है। उन्हें पुरुष क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को भी इस कमेटी का सदस्य दोबारा चुना गया है। आईसीसी ने रविवार को इसकी घोषणा की।

Sourav Ganguly: गांगुली ने 2000 से 2005 तक भारतीय टीम की कप्तानी की थी। वे 2021 में पहली बार इस कमेटी के अध्यक्ष बने थे, जब उन्होंने अनिल कुंबले का स्थान लिया था। कुंबले 9 साल तक इस पद पर रहे थे। आईसीसी नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अधिकतम तीन टर्म तक ही किसी पद पर रह सकता है।

Sourav Ganguly: कमेटी में अन्य सदस्य

गांगुली और लक्ष्मण के अलावा अफगानिस्तान के हामिद हसन, वेस्टइंडीज के दिग्गज डेसमंड हेन्स, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को कमेटी में शामिल किया गया है।

Sourav Ganguly: महिला क्रिकेट कमेटी

आईसीसी ने महिला क्रिकेट कमेटी का भी गठन किया है। न्यूजीलैंड की पूर्व स्पिनर कैथरीन कैंपबेल को इसका अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एवरिल फाहे और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की फोलेत्सी मोसेकी सदस्य हैं।

Sourav Ganguly: गांगुली का शानदार करियर

गांगुली ने 311 वनडे में 41.46 की औसत से 18,575 रन बनाए, जिसमें 38 शतक और 107 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उन्होंने 113 मैचों में 32 विकेट लिए। कप्तान के रूप में उन्होंने 49 टेस्ट में 21 जीत दिलाईं। क्रिकेट से संन्यास के बाद वे बीसीसीआई अध्यक्ष रहे और वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019