Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SOUL Leadership Conclave 2025 : छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे नितिन सिंह राजपूत......

SOUL Leadership Conclave 2025 : छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे नितिन सिंह राजपूत......
X

SOUL Leadership Conclave 2025

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2025 – भारत मंडपम, नई दिल्ली में 21 और 22 फरवरी 2025 को आयोजित SOUL Leadership Conclave 2025 में देशभर से चयनित 200 युवाओं में छत्तीसगढ़ के “कुछ फ़र्ज़ हमारा भी” संगठन के संस्थापक एवं लीडर श्री नितिन सिंह राजपूत जी का विशेष चयन हुआ है।

यह दो दिवसीय भव्य सम्मेलन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उद्घाटित किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, सार्वजनिक नीति, खेल, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र के प्रख्यात नेताओं ने अपने नेतृत्व अनुभव युवाओं के साथ साझा किए।

सम्मेलन में शामिल प्रमुख हस्तियां

इस विशेष कार्यक्रम में देश और दुनिया के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
* रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी
* भारती एंटरप्राइज़ के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल जी
* हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन के सलाहकार एवं UK-India CEO फोरम के सह-अध्यक्ष श्री अजय पीरामल जी
* ज़ाइडस लाइफसाइंसेस के अध्यक्ष पंकज आर. पटेल जी
* भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर गुकेश डोमराजू जी
* इंडिया टुडे के न्यूज़ डायरेक्टर राहुल कंवल जी
* अक्षय पात्र फाउंडेशन के CEO श्रीधर वेंकट जी
* नीति आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालसुब्रमण्यम जी
* पूर्व MD और CEO, टाटा मोटर्स - रवि कांत जी
* जीएमआर समूह के ऊर्जा और शहरी अवसंरचना अध्यक्ष - जी. बी. एस. राजू जी
* श्रीराम चंद्र मिशन के अध्यक्ष - कमलेश पटेल (दाजी) जी
* पूर्व उपराज्यपाल, पुडुचेरी एवं भारत की पहली महिला IPS अधिकारी - डॉ. किरण बेदी जी
* पूर्व गवर्नर, भारतीय रिज़र्व बैंक - शक्तिकांत दास जी
* पूर्व मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया - डॉ. जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ जी
* सेल्सफोर्स इंडिया की अध्यक्ष एवं CEO, पूर्व अध्यक्ष SBI - अरुंधति भट्टाचार्य जी
* केंद्रीय पर्यावरण मंत्री - भूपेंद्र यादव जी
* राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी - बैजयंत ‘जय’ पांडा जी
* ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं प्रेरक वक्ता - सिस्टर बी. के. शिवानी जी
* पूर्व मुख्य कोच, भारतीय हॉकी टीम - पी. आर. श्रीजेश जी

छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

नितिन सिंह राजपूत जी को इससे पहले जनवरी 2025 में दिल्ली में आयोजित “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” में भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। अब फरवरी में एक और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उनकी इस उपलब्धि ने युवा नेतृत्व और सामाजिक कार्यों में छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019