Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sophie Devine Retirement : वर्ल्ड कप 2025 से पहले न्यूजीलैंड महिला टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान सोफी डिवाइन ने किया वनडे से संन्यास का ऐलान

Sophie Devine Retirement
X

Sophie Devine Retirement

Sophie Devine Retirement : वेलिंगटन: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया है। हालांकि वे 2025-26 सत्र तक टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में खेलती रहेंगी। डिवाइन के इस फैसले ने महिला क्रिकेट जगत को चौंका दिया है, लेकिन NZC और उनकी टीम ने इस निर्णय का सम्मान किया है। डिवाइन की विदाई वनडे प्रारूप से 2025 के अंत में होने वाले भारत और श्रीलंका के वनडे वर्ल्ड कप के बाद होगी। वे अब केवल आकस्मिक अनुबंध के तहत टी20 टीम के साथ बनी रहेंगी और अपनी भूमिका निभाती रहेंगी।

Sophie Devine Retirement

Sophie Devine Retirement : 19 वर्षों का शानदार करियर

सोफी डिवाइन का अंतरराष्ट्रीय करियर 2006 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में शुरू हुआ था। तब से अब तक वह न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर्स में शुमार रही हैं।

  • वनडे में 3990 रन बना चुकी हैं न्यूजीलैंड की चौथी सबसे बड़ी स्कोरर
  • 107 विकेट के साथ दूसरी सबसे सफल गेंदबाज
  • वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी की सूची में सूजी बेट्स के बाद दूसरे स्थान पर

डिवाइन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड टीम ने कई उपलब्धियां दर्ज कीं, जिनमें 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक और पिछले साल पहली ICC महिला T20 वर्ल्ड कप जीत शामिल हैं।

Sophie Devine Retirement

Sophie Devine Retirement : डिवाइन ने क्या कहा

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी बयान में डिवाइन ने कहा “मुझे लगता है कि मेरे लिए यह सही समय है। मैं व्हाइट फर्न्स को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए समर्पित हूं। मुझे इस युवा टीम की ऊर्जा और प्रगति देखकर खुशी होती है और मैं अगले 6-9 महीनों में अपनी भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हूं।”

Sophie Devine Retirement

Sophie Devine Retirement : NZC और टीम मैनेजमेंट का रुख

महिलाओं के हाई परफॉर्मेंस प्रमुख लिज़ ग्रीन ने कहा “सोफी ने लगभग 20 वर्षों तक टीम की सेवा की है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और खुश हैं कि वह केस-दर-केस आधार पर टीम के साथ बनी रह सकती हैं।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019