Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sonali Sood Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सड़क हादसे में घायल, जानें कैसा है हाल...

Sonali Sood Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सड़क हादसे में घायल, जानें कैसा है हाल...
X

Sonali Sood Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद सड़क हादसे में घायल, जानें कैसा है हाल…

मुंबई: Sonali Sood Accident: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। यह दुर्घटना मुंबई-नागपुर समृद्धि हाइवे पर हुई। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सोनू सूद के करीबियों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। सोनाली सूद को लगी चोटों के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

Sonali Sood Accident: सोनू सूद के करीबियों ने पुष्टि की है कि यह हादसा मुंबई-नागपुर समृद्धि हाइवे पर हुआ। करीबियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, हादसे के बाद सोनू सूद या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोनाली सूद की स्थिति को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Sonali Sood Accident: सोनाली सूद आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं और सोनू सूद भी सोशल मीडिया पर उनके साथ कम ही तस्वीरें साझा करते हैं। वह केवल खास मौकों जैसे जन्मदिन पर सोनाली को शुभकामनाएं देते नजर आते हैं। सोनू सूद ने फिल्मों में अपनी मेहनत से एक खास पहचान बनाई है, लेकिन वह जनता के बीच "रियल लाइफ हीरो" के तौर पर ज्यादा मशहूर हैं। खासकर लॉकडाउन और कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की मदद कर लोगों का दिल जीता था।

सोनू सूद की पत्नी के आगे बी-टाउन की हसीनाएं भी हैं फेल, सादगी भरे कपड़ों में दिखती हैं खूबसूरत और हसीन - lifestyle sonu sood wife sonali sood wife looks beautiful in

Sonali Sood Accident: सोनू और सोनाली की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात नागपुर में हुई थी, जहां सोनू इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और सोनाली एमबीए की छात्रा थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने 25 सितंबर 1996 को शादी कर ली। सोनाली एक तेलुगू परिवार से ताल्लुक रखती हैं और पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।

Sonali Sood Accident: सोनू और सोनाली के दो बेटे हैं- अयान और ईशांत। दोनों बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं और स्टार किड्स की तरह लाइमलाइट से दूर रहते हैं। सोनाली सूद ने हमेशा एक सपोर्टिव पत्नी और मां के तौर पर सोनू के सपनों को पूरा करने में उनका साथ दिया है। इस हादसे के बाद फैंस सोनाली के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019