Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मिशनशक्ति अभियान पर सवाल खड़े कर रहे सोशल मीडिया वायरल वीडियो, जानें मामला

Uma Verma
मिशनशक्ति अभियान पर सवाल खड़े कर रहे सोशल मीडिया वायरल वीडियो, जानें मामला
X

मिशनशक्ति अभियान पर सवाल खड़े कर रहे सोशल मीडिया वायरल वीडियो, जानें मामला

महोबा : मिशनशक्ति अभियान पर सवाल खड़े कर रहे सोशल मीडिया में वायरल निजी मोबाइल कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालाओं के डांस के वीडियो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश भर में मिशन शक्ति फेस-5 अभियान चला कर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का

प्रयास कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ महोबा जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में एक मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बाकायदा कार्यक्रम का आयोजन कर बालाओं का अश्लीलता परोसता नृत्य पेश करवा मोबाइल

विक्रेताओं को रिझाने का प्रयास कर भाजपा सरकार के प्रयासों पर पानी फेरने का प्रयास किया जा रहा है। यही नहीं आयोजित कार्यक्रम में बालाओं पर नोट लुटा कर भारतीय मुद्रा का अपमान भी किया जा रहा है। निजी होटल में

बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है जो महोबा जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को पलीता लगाता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

दरअसल मामला शहर कोतवाली कस्बा स्थित एक निजी होटल का है। जहां धनतेरस की पूर्व संध्या पर एक निजी मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा आयोजित कराए गए कार्यक्रम के दौरान बालाओं का अश्लीलता परोसता नृत्य पेश

किया गया है। बताया जाता है कि डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा मोबाइल विक्रेताओं को रिझाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मोबाइल विक्रेताओं एवं डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बालाओं के साथ नृत्य के दौरान

महिलाओं के लिए घर बैठे पैसे कमाने के 5 आसान तरीके

बालाओं पर नोट लुटा कर भारतीय मुद्रा का अपमान करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो जनपद में सुर्खियां बटोर रहा है। तो वहीं पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। जिला मुख्यालय स्थित

मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा की गई अश्लीलता परोसती ऐसी पार्टी पर लगाम लगाने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग आगे आया है और प्रशासन से ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग उठाई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019