Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sleeper Vande Bharat Train: इतने जनवरी में चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया

Asian News
Vande Bharat Sleeper Train
X

Vande Bharat Sleeper Train

Sleeper Vande Bharat Train: नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत में भारतीय रेलवे यात्रियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। जनवरी 2026 में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन की शुरुआत होने की संभावना है। यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई है और इसके सफल ट्रायल पूरे किए जा चुके हैं। नए साल के पहले दिन ही रेलवे ने इस बहुप्रतीक्षित स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के रूट का भी आधिकारिक एलान कर दिया है।

Sleeper Vande Bharat Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलाई जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि इस अत्याधुनिक ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री जनवरी महीने में ही, संभवतः 17 या 18 जनवरी को, इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगले छह महीनों में आठ और साल के अंत तक कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को देश के विभिन्न रूटों पर शुरू करने की योजना है।

Sleeper Vande Bharat Train: किराये की बात करें तो गुवाहाटी से कोलकाता तक इस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया करीब 2300 रुपये, सेकेंड एसी का 3000 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3600 रुपये तय किया गया है। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकेंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल है। इसमें लगभग 823 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे।

Sleeper Vande Bharat Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आरामदायक बर्थ, ऑटोमैटिक दरवाजे, वेस्टीब्यूल कनेक्शन, बेहतर सस्पेंशन, डिसइन्फेक्टेंट तकनीक से लैस कोच और लोको पायलट के लिए अत्याधुनिक केबिन जैसी कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जो लंबी दूरी की यात्रा को और भी आरामदायक बनाएंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019