Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

SL vs ENG Super-8 T20 WC: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया, दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके पांच बल्लेबाज

Asian News
SL vs ENG Super-8 T20 WC
X

SL vs ENG Super-8 T20 WC

SL vs ENG Super-8 T20 WC: मुंबई: टी20 विश्व कप के सुपर-आठ मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 16.4 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में लगातार 12वीं जीत दर्ज की।

SL vs ENG Super-8 T20 WC: इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 40 गेंदों पर 62 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे। सॉल्ट के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। विल जैक्स ने 21 और हैरी ब्रूक ने 14 रन का योगदान दिया।

SL vs ENG Super-8 T20 WC: :146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने 34 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

SL vs ENG Super-8 T20 WC: इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डावसन और आदिल राशिद ने दो-दो सफलता हासिल की। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालागे ने तीन विकेट लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019