Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sitapur Uttar Pradesh : तंत्र-मंत्र के चक्कर में महंत की हत्या, महिला और उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; जानें क्या है मामला

Asian News
Sitapur Uttar Pradesh : तंत्र-मंत्र के चक्कर में महंत की हत्या, महिला और उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; जानें क्या है मामला
X

Sitapur Uttar Pradesh : तंत्र-मंत्र के चक्कर में महंत की हत्या, महिला और उसके बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; जानें क्या है मामला

कुलदीप राठौर जिला

Sitapur Uttar Pradesh : सीतापुर: जिले में कुछ दिन पहले एक महंत की हत्या का मामला अब पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महंत और आरोपी महिला एक-दूसरे को पहले से जानते थे। महिला को महंत पर तंत्र-मंत्र करके परिवार को बर्बाद करने की आशंका थी।

Sitapur Uttar Pradesh : इसी वजह से उसने बदले की भावना से महंत की बांके से हमला करके हत्या की थी। इसके बाद बेटे के सहयोग से शव को ठिकाने लगाया था। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, पहले से थी आरोपी महिला से पहचान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि 26 मार्च को एक महंत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई,

Sitapur Uttar Pradesh : जिसके बाद 29 मार्च को एक शव बरामद हुआ। शव की पहचान गुमशुदा महंत मनिराम दास के रूप में की गई। पुलिस द्वारा आगे जांच की गई तो पता चला कि गंगादेई नाम की एक महिला के यहां महंत का आना-जाना लगा रहता था। बीते 24 मार्च को मिश्रिख इलाके में 84 कोसीय परिक्रमा और पंच कोसीय परिक्रमा करने के बाद महंत मनिराम दास गंगादेई उर्फ छोटी बिटिया के घर पर

गएमहिला के घर पर किया विश्राम उन्होंने बताया कि महंत ने महिला के घर पर विश्राम किया। इसी बीच महिला गंगादेई ने रात में महंत की बांका और हसिया से काटकर हत्या कर दी। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। शव को ठिकाने लगाने में गंगादेई के बड़े बेटे सोनू का भी हाथ था। सोनू ई-रिक्शा चलाता है। हत्या की घटना के बाद सोनू जब ई-रिक्शा लेकर घर

आया तो दोनों शव को बोरे में भरकर घटनास्थल से 600-700 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगीतंत्र-मंत्र के शक में की हत्या उन्होंने आगे बताया कि महंत और आरोपी महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे। महंत तंत्र मंत्र का काम भी करते थे। आरोपी गंगादेई को आशंका थी

कि महंत ने ही तंत्र-मंत्र का प्रयोग करके उनकी बेटी और बहु को घर से भगा दिया था। इसी आशंका के चलते बदले की भावना से उसने महंत की हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

महिला ने महंत को तीन टुकड़ों में काटा था और बेटे की मदद से ऑटो रिक्शा पर ले जाकर ठिकाने लगाया था। पुलिस ने महिला सहित उसके बेटे को किया गिरफ्तार कर लिया और साथ ही हत्या में प्रयुक्त होने वाला बांका व चाकू भी बरामद कर लिया। बाइट— डा0 प्रवीण रंजन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर विजुअल—


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019