मकर संक्रांति पर सिंघानिया बिल्डकॉन परिवार ने किया भंडारे का आयोजन...!

मकर संक्रांति पर सिंघानिया बिल्डकॉन परिवार ने किया भंडारे का आयोजन…
मकर संक्रांति पर सिंघानिया बिल्डकॉन परिवार ने किया भंडारे का आयोजन…
Raipur News: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रायपुर के युवा समाजसेवी हर्षित सिंघानिया ने सिंघानिया बिल्डकॉन परिवार के साथ मिलकर एक विशेष भंडारे का आयोजन किया। यह भंडारा हीरापुर स्थित श्याम चेम्बर के सामने आयोजित किया गया, जहां खिचड़ी और तिल के लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। इस आयोजन में सिंघानिया बिल्डकॉन के CMD सुबोध सिंघानिया और उनकी धर्मपत्नी मिनाली सिंघानिया भी शामिल हुए और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।

Raipur News: हर्षित सिंघानिया ने न केवल स्वयं प्रसाद वितरित किया, बल्कि आयोजन की महत्ता को समझते हुए प्रसाद ग्रहण भी किया। उनकी इस पहल को सभी उपस्थित लोगों ने सराहा और उन्होंने इस प्रयास को समाज में सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने वाला बताया।

Raipur News: इस आयोजन में स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस सामाजिक कार्य की सराहना की। सिंघानिया बिल्डकॉन परिवार ने इस मौके को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए एक नई मिसाल पेश की। हर्षित सिंघानिया की यह पहल शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।


