Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Singer Atif Aslam : भारत में आतिफ असलम सहित कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगा प्रतिबंध

Dev Verma
Singer Atif Aslam : भारत में आतिफ असलम सहित कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगा प्रतिबंध
X

Singer Atif Aslam : भारत में आतिफ असलम सहित कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगा प्रतिबंध

Singer Atif Aslam : नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद पूरे भारत में गुस्से की लहर है। देशभर में लोग पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस जनाक्रोश के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Singer Atif Aslam : सरकार ने पाकिस्तान के मशहूर गायक आतिफ असलम के यूट्यूब चैनल को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अब भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। यह निर्णय भारत में आतिफ के लाखों प्रशंसकों के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।

Singer Atif Aslam : गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसी बीच भारत में पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक के बाद एक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। पहले हानिया आमिर, माहिरा खान, सनम सईद, आयजा खान और इकरा अजीज जैसे कलाकारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल भारत में एक्सेस नहीं हो पा रहे थे, और अब आतिफ असलम का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है।

Singer Atif Aslam announces his TV debut - Daily Times

Singer Atif Aslam : आतिफ असलम बॉलीवुड में एक लोकप्रिय नाम रहे हैं। उन्होंने "तू जाने ना", "बेइंतेहा", "जीना-जीना" जैसे कई हिट गाने दिए हैं। उनका करियर 2002 में ‘जल’ नामक पाकिस्तानी बैंड से शुरू हुआ था, और “आदत” तथा “वो लम्हे” जैसे गानों ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई।

Singer Atif Aslam : भारत में आतंकी हमले के बाद सरकार द्वारा की गई यह डिजिटल कार्रवाई प्रतीकात्मक रूप से कड़ा संदेश देती है कि अब आतंक और उससे जुड़ी हर गतिविधि को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019