Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sikandar Box Office Report: सलमान खान की 'सिकंदर' का कलेक्शन गिरा, पांचवें दिन कमाए सिर्फ 2.52 करोड़...

Sikandar Box Office Report
X

Sikandar Box Office Report

मुंबई: Sikandar Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर 'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। 30 मार्च को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अब इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है।

Sikandar Box Office Report: पांचवें दिन की कमाई
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'सिकंदर' ने पांचवें दिन मात्र 2.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 86.77 करोड़ रुपये हो गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन हर दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आ रही है।

अब तक का कलेक्शन
दिन 1: 26 करोड़

दिन 2: 29 करोड़

दिन 3: 19.5 करोड़

दिन 4: 9.75 करोड़

दिन 5: 2.52 करोड़

कुल कलेक्शन: 86.77 करोड़

Sikandar Box Office Report: क्या फ्लॉप होगी 'सिकंदर'?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। ऐसे में अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से गिरती रही तो इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप माना जा सकता है।

Sikandar Box Office Report: फिल्म की स्टारकास्ट
'सिकंदर' में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन मास्टर स्टोरीटेलर ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सत्यराज, प्रतीक स्मिता पाटिल, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल और अंजिनी धवन भी अहम भूमिकाओं में हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019