डिमांड लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया, राहुल गांधी से मुलाकात, कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक
siddaramaiah-meet-rahul-gandhi: नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद से राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद शुक्रवार को सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर ली है। वहीं डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान अपनी कुछ मांगों की सूची सौंपी है।
siddaramaiah-meet-rahul-gandhi: बताया जा रहा है कि इन मांगों पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया ने इस दौरान अपने बेटे और एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया की भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात कराई।
siddaramaiah-meet-rahul-gandhi: इस बीच कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल गांधी और सिद्धारमैया की मुलाकात को “बेहद सौहार्दपूर्ण” बताया। सुरजेवाला ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, हालांकि ज्यादा जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया।
siddaramaiah-meet-rahul-gandhi: बेंगलुरु में कल विधायक दल की बैठक
कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक शनिवार को होने की संभावना है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा और फैसला हो सकता है। पार्टी के भीतर डीके शिवकुमार के नाम को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं, जबकि सिद्धारमैया ने साफ किया है कि वह कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय बने रहेंगे। बहरहाल कांग्रेस नेतृत्व अब राज्य में सत्ता और संगठन के बीच संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


