Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shuklaganj Unnao : अधेड़ पर चापड़ से हमला कर उतारा मौत के घाट......

Shuklaganj Unnao : अधेड़ पर चापड़ से हमला कर उतारा मौत के घाट......
X

Shuklaganj Unnao अधेड़ पर चापड़ से हमला कर उतारा मौत के घाट……

Shuklaganj Unnao : शुक्लागंज उन्नाव : गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंबिकापुरम पॉस इलाके में बुधवार शाम एक युवक ने घर के बाहर बैठे अधेड़ पर चापड़ से हमला कर दिया। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर नाली में गिर गया।

चीखने चिल्लाने की आवाज सुन परिजन घर के बाहर निकले और उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हत्या होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अंबिकापुरम निवासी पचास वर्षीय श्री नारायन मिश्रा बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर बैठे थे, तभी नेहरु नगर निवासी नीरज चापड़ लेकर पहुंचा और श्रीनारायण पर एक के बाद एक करीब तीन से चार बार उसके ऊपर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव : रेखा रानी ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा…..

हमला बोल दिया। जिससे श्रीनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया और नाली में जा गिरा। कुछ देर बाद पत्नी नाती चाय देने के लिये बाहर निकला, उसने देखा कि श्रीनारायन लहूलुहान हालत में नाली में पड़ा हुआ है

यह देख उसकी चीख निकल गई और चिल्लाते हुये घर के अंदर भागते हुये बताया कि नाना को चोट लगी हुई है। इस बीच परिजन घर के बाहर निकले और घायलावस्था में श्रीनारायन को इलाज के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहीं घटना के बाद नीरज मौके से भाग निकला। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पॉश इलाके में हत्या होने से सनसनी फैल गई। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019