Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shri Kedarnath Yatra 2024 : श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर देवदूत बनकर कार्य कर रही जिला प्रशासन की टीमें....

Uma Verma
Shri Kedarnath Yatra 2024
X

Shri Kedarnath Yatra 2024

Shri Kedarnath Yatra 2024

सत्यपाल नेगी/ रूद्रप्रयाग

Shri Kedarnath Yatra 2024 :विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के दर्शनो को पहुँच रही श्रद्धालुओ की भीड़ से जहाँ यात्रा में रौनक दिख रही है, तो वहीँ यात्रा में आये कुछ लोगों के बीमार होने, चोटिल होने से प्रशासन की टीमों को कड़ी मस्कत भी करनी पड़ रही है।

CM Yadav Big Announcement : चार धाम यात्रा में अब तक 11 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं…3 एमपी से…सीएम यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

Shri Kedarnath Yatra 2024 : केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात डीडीआरएफ,एसडीआरएफ एवं सेक्टर अधिकारीयो की टीमें देवदूत बनकर बीमार एवं घायल व्यक्तियों को तत्काल यात्रा मार्ग में तैनात की गई एमआरपी में उपचार हेतु पहुंचा कर उनके जीवन को भी बचाया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सेक्टर अधिकारी भीमबली ने अवगत कराया है कि छोटी लिनचोली में एक यात्री का स्वास्थ्य बहुत खराब है जो चलने में असमर्थ है।

सूचना मिलते ही यात्रा पड़ाव भीमबली में तैनात डीडीआरएफ की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घायल यात्री को एमआरपी छोटी लिनचोली से एमआरपी भीमबली लाया गया।

UP Maharajganj Crime News : मंदिर के पुजारी ने बच्चें की रस्सी से हाथ पैर बांध की अभद्रता, वीडियो वायरल

प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को गौरीकुंड के लिए रैफर किया गया तथा डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा उपचार हेतु गौरीकुंड लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि उक्त यात्री की स्थिति सामान्य है।

वहीँ दूसरी घटना में भैंरों मंदिर के पास एक यात्री की अचानक तबियत खराब होने पर डीडीआरएफ की टीम जंगलचट्टी द्वारा यात्री का रेस्क्यू कर गौरीकुंड अस्पपाल उपचार हेतु पहुंचाया गया।

केदारनाथ धाम के दर्शन करने घोड़े से जा रही थी महिला यात्री घोडे़ से गिरने के कारण घायल हो गई जिसे सूचना प्राप्त होते ही डीडीआरएफ की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला शकुतंला देवी उम्र 65 वर्ष निवासी इंदौर,मध्य प्रदेश को स्ट्रेचर के माध्यम से गौरीकुंड लाया गया।

जिसका चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को सोनप्रयाग चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया।

आपको बता दे कि पूरे यात्रा मार्ग में तैनात सभी सुरक्षा बल की टीमें अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी कुशलता से करते हुए बीमार एवं घायल यात्रियों को सूचना प्राप्त होते ही तुरन्त उपचार हेतु नजदीकी एमआरपी में पहुंचा कर यात्रियों को त्वरित गति से उपचार दिलाते हुए उनकी जान को बचाया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019