Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने बर्थडे के बचे हुए केक के साथ किया पोस्ट-सेलिब्रेशन, तस्वीरें हुईं वायरल...

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने बर्थडे के बचे हुए केक के साथ किया पोस्ट-सेलिब्रेशन, तस्वीरें हुईं वायरल...
X

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने बर्थडे के बचे हुए केक के साथ किया पोस्ट-सेलिब्रेशन, तस्वीरें हुईं वायरल…

मुंबई: Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने जन्मदिन (3 मार्च) के दो दिन बाद भी बर्थडे सेलिब्रेशन जारी रखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अगर केक अब तक खत्म नहीं हुए, तो बर्थडे भी खत्म नहीं हुआ!"

श्रद्धा ने तस्वीरों और वीडियो में बचे हुए केक के साथ सेलिब्रेट करते हुए अपने फैंस को हंसा दिया। एक फोटो में वह सिर पर मोदक से भरा दोना रखे नजर आईं, जो उनके फनी अंदाज को दिखाता है। वहीं, एक और तस्वीर में वह ठेले पर चाय-भजिया का मजा लेती नजर आईं।

Shraddha Kapoor: श्रद्धा की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर रिएक्ट किया। हालांकि, वरुण धवन के लेट बर्थडे विश पर यूजर्स ने नाराजगी जताई।

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'स्त्री 2' में नजर आई थीं। राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी के साथ इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म की सफलता का जश्न श्रद्धा अब भी मना रही हैं।

उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। श्रद्धा के पोस्ट ने एक बार फिर उनके चुलबुले और मस्तीभरे अंदाज को सामने लाया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019