Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shocking News: होने वाली बहु को भगा ले गया ससुर, फिर हुआ ये, पढ़ें पूरा मामला

Shocking News
X

Shocking News

Shocking News: रामपुर : जिले के बांसनगली गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हैरानी में डाल दिया है। यहां छह बच्चों के पिता शकील ने अपने नाबालिग बेटे की होने वाली दुल्हन से निकाह कर लिया और घर से 2 लाख रुपये नकद और डेढ़ तोला सोना लेकर फरार हो गया। यह मामला तब सामने आया जब शकील की पत्नी ने थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई।

Shocking News: शकील ने पहले अपने बेटे का रिश्ता खेमपुर गांव की एक लड़की से तय किया था। लेकिन जब परिवार ने बेटे की नाबालिग उम्र के चलते इस शादी पर आपत्ति जताई, तो शकील ने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। पत्नी का आरोप है कि शकील का लड़की के साथ पहले से संबंध था। दोनों घंटों फोन और वीडियो कॉल पर बात करते थे, और कई बार उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में साथ देखा गया था।

Shocking News: जब बेटे ने शर्मिंदगी की वजह से शादी से इनकार कर दिया, तब शकील ने लड़की से खुद निकाह कर लिया। शकील की पत्नी का दावा है कि लड़की के माता-पिता ने भी इस शादी में सहयोग किया और कोई आपत्ति नहीं जताई।

Shocking News: अब शकील की पत्नी न्याय की मांग कर रही है। उन्होंने बताया कि उनका मायका नहीं है और उन्हें किसी प्रकार का सहारा भी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे सामाजिक मर्यादाओं की खुली अवहेलना बता रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019