Shivraj Singh CG Visit : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बढ़ी उम्मीदें.....
Shivraj Singh CG Visit : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनके दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाओं और योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।
मंत्री चौहान “मोर आवास मोर अधिकार” योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ प्रदान करेंगे और दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित कृषि मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरे से छत्तीसगढ़ के किसानों और जनता को बड़ी उम्मीदें हैं कि वे कृषि क्षेत्र के लिए विशेष सौगात की घोषणा कर सकते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मौके पर कहा कि जब से उनकी सरकार बनी है, पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आशा जताई कि कृषि मंत्री के दौरे से छत्तीसगढ़ को विशेष योजनाएं और लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के किसानों को उम्मीद है कि शिवराज सिंह चौहान की घोषणाएं उनकी कृषि समस्याओं को दूर करेंगी और राज्य में कृषि के विकास को बढ़ावा देंगी। मंत्री के दौरे के बाद प्रदेश में विकास की नई संभावनाएं बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
