Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sheopur Madhya Pradesh : प्रेमी जोड़े ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार...जानें पूरा मामला

Sheopur Madhya Pradesh
X

Sheopur Madhya Pradesh

Sheopur Madhya Pradesh : श्योपुर मध्य प्रदेश : 2 साल के अफेयर के बाद युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर ली, पर परिजनो ने अब दोनों को जान से मारने की धमकी दी है,

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के लिए प्रेमी जोड़ा श्योपुर एसपी ऑफिस पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई। मामला विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी गांव निवासी रंजना धाकड़ उम्र 19 साल ने बताया कि करीब 2 साल से उसका गोहरा

गांव निवासी युवक नरेंद्र धाकड़ से अफेयर चल रहा था। नरेंद्र धाकड़ से उसकी जान पहचान गढ़ी गांव में रंजना के ननिहाल में हुई थी। जब नरेंद्र धाकड़ गढ़ी गांव में अपने नाना नानी के यहां घर गया था दोनों की मुलाकात भी होने लगी

Sheopur Madhya Pradesh

मोबाइल पर बातें होने लगी और प्यार का सिलसिला चल पड़ा। इसी बीच रंजना धाकड़ ने अपने परिजनों को नरेंद्र धाकड़ के साथ शादी करने की बात कही,, रंजना धाकड़ ने बताया कि परिजनों को यह रिश्ता पसंद नहीं था।

और उन्होंने इस रिश्ते से मना कर दिया। 31 अगस्त को रंजना धाकड़ ने नरेंद्र धाकड़ के साथ अपना घर छोड़ दिया। और गाजियाबाद पहुंचकर दोनों ने लव मैरिज कर ली।

Siddharthnagar Crime News : पिता और पुत्र ने मिलकर बेरहमी से की अपनी बेटी की हत्या

परिजनों को जब इस रिश्ते के बारे में पता चला जो उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद रंजना धाकड़ और नरेंद्र धाकड़ श्योपुर एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी वीरेंद्र जैन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019