Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shashank Singh : IPL खिलाड़ी शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

Asian News
Shashank Singh : IPL खिलाड़ी शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
X

Shashank Singh : IPL खिलाड़ी शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

Shashank Singh : भोपाल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिलाड़ी शशांक सिंह और उनके पिता, रिटायर्ड IPS अधिकारी शैलेश सिंह पर कुक से मारपीट का गंभीर आरोप लगाया गया है।

Shashank Singh : FIR दर्ज, पुलिस कर रही जांच

भोपाल के रातीबड़ थाने में 29 जून को FIR दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता विपेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि अच्छा खाना न बनाने पर उन्हें गाली-गलौज और मारपीट की गई। FIR में शैलेश सिंह, शशांक सिंह और उनके ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है।

Shashank Singh : सरकारी नौकरी दिलाने का वादा

विपेंद्र ने बताया कि 25 जून को उन्हें कुक के रूप में काम पर रखा गया था। उन्हें 15,000 रुपये सैलरी, खाने-पीने और रहने की सुविधा के साथ सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया गया था।

Shashank Singh : मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

शिकायतकर्ता ने कहा कि 28 जून को नाश्ता बनाने के बाद जब उन्होंने मोबाइल वापस मांगा तो मना कर दिया गया। इसके बाद तीनों आरोपी उनके कमरे में घुसे, गालियां दीं और घूंसे-मारपीट की। बाद में उन्हें जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया।

Shashank Singh : पुलिस की जांच जारी

भोपाल पुलिस ने BNS की धाराओं 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019