Share Market Today 13 October: ओपनिंग बेल में धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों की गिरावट, जानें निफ्टी का हाल
नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today 13 October: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 अक्टूबर को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक Sensex और Nifty लाल निशान में खुले। ट्रेडिंग के साथ सेंसेक्स 249.91 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,250.91 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 84.30 अंक या 0.33 प्रतिशत टूटकर 25,201.05 पर कारोबार कर रहा है।
Share Market Today 13 October: सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ये तीनों इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑटो सेक्टर में भी 26 अंकों की मामूली गिरावट बनी हुई है। बैकिंग सेक्टर की बात करें तो इसमें भी बड़ी गिरावट का सिलसिला जारी है। यह इंडेक्स 171.77 अंक या 0.27 प्रतिशत लुढ़कर 63,700.81 पर कारोबार कर रहा है।
Share Market Today 13 October: एशियाई बाज़ारों में मिले जुले संकेत
सोमवार की सुबह एशियाई बाज़ारों के शुरुआती संकेत मिले-जुले हैं, हालांकि, GIFT निफ्टी 100 अंक टूटकर 25,310 के आसपास कारोबार कर रहा है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड-वॉर बढ़ने की आशंका ने शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट को हिला दिया। जहां डाओ जोन्स 900 अंक टूटा और लगातार पांचवें दिन गिरा, जबकि नैस्डैक 825 अंक नीचे बंद हुआ। हालांकि, रविवार को ट्रंप के नरम रुख से फ्यूचर्स में राहत के संकेत मिल रहे हैं।

