Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 245 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

Asian News
Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई: भू-राजनीतिक तनाव, विदेशी निधियों की निरंतर निकासी और टैरिफ संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट का सिलसिला जारी रहा। आईटी, उपभोग और चुनिंदा बैंकिंग ब्लू-चिप शेयरों में भारी बिकवाली से प्रमुख सूचकांक दबाव में रहे।

Share Market: बीएसई सेंसेक्स 244.98 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,382.71 पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर पर यह 442 अंक तक लुढ़ककर 83,185.20 पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 66.70 अंक या 0.26 प्रतिशत फिसलकर 25,665.60 पर बंद हुआ। मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती मजबूती खो बैठा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 90.29 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Share Market: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टीसीएस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी प्रमुख रूप से कमजोर रहे। वहीं टाटा स्टील, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट लाभ में रहे।

Share Market: एशियाई बाजारों में कोस्पी, निक्केई और हैंग सेंग बढ़त पर बंद हुए, जबकि शंघाई कमजोर रहा। यूरोपीय बाजारों में तेजी दर्ज की गई, लेकिन अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत गिरकर 64.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक्सचेंज डेटा के अनुसार, मंगलवार को एफआईआई ने 1,499.81 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि डीआईआई ने 1,181.78 करोड़ रुपये की खरीदारी की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019