Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market:
X

Share Market:

Share Market: मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद सकारात्मक रुख देखने को मिला। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 259.75 अंक यानी 0.32% की बढ़त के साथ 80,501.99 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 935.69 अंकों की उछाल दर्ज की और 81,177.93 के उच्च स्तर को छुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 12.50 अंक (0.05%) ऊपर 24,346.70 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market: अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 4% से अधिक की उछाल
सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 4% से ज्यादा की तेजी देखी गई। कंपनी ने मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 50% की वृद्धि दर्ज की और चालू वित्त वर्ष के लिए साल-दर-साल उच्च राजस्व वृद्धि का अनुमान जताया। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, टाटा मोटर्स, आईटीसी, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी बढ़त रही। वहीं, नेस्ले, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड और टाइटन के शेयर गिरावट में रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019