Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

Stock Market
X

Stock Market

Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में सात दिनों तक चली तेजी गुरुवार को थम गई। प्रमुख कंपनियों जैसे आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल में बिकवाली का दबाव, साथ ही एशियाई और यूरोपीय बाजारों की नरमी ने बाजार को नीचे खींचा। बीएसई सेंसेक्स 315.06 अंक (0.39%) की गिरावट के साथ 79,801.43 अंक पर बंद हुआ। कारोबार में यह 391.94 अंक (0.48%) तक गिरकर 79,724.55 अंक पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 82.25 अंक (0.34%) नीचे 24,246.70 अंक पर बंद हुआ। फिर भी, पिछले सात कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 6,269.34 अंक (8.48%) और निफ्टी 1,929.8 अंक (8.61%) उछला।


Share Market: अदाणी एनर्जी का मुनाफा 79% बढ़ा

अदाणी एनर्जी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 79% बढ़कर 647 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व में 35% की वृद्धि हुई।


Share Market: एचयूएल के शेयरों में 4% की गिरावट

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयर 4% टूटे, क्योंकि कंपनी ने मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 3.35% घटकर 2,475 करोड़ रुपये रहने की सूचना दी। भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयर भी दबाव में रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019