Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: वैश्विक संकेतों से बाजार में जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,000 अंकों से अधिक उछला और निफ्टी 24,300 के पार पहुंच गया, हालांकि बाद में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव से बढ़त कुछ कम हो गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 609.45 अंक (0.79%) चढ़कर 77,496.36 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 181.95 अंक (0.76%) बढ़कर 24,177.65 पर पहुंच गया।

Share Market: इस तेजी से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ और बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 469 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। एफएमसीजी, ऑटो और टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और भारती एयरटेल प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे, जबकि कुछ वित्तीय और एविएशन शेयरों में गिरावट देखी गई।

Share Market: मारुति ने वित्त वर्ष 2026 में 14,679.5 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया, जिससे इसके शेयरों में उछाल आया। विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत कॉर्पोरेट नतीजों और भू-राजनीतिक तनाव में कमी की उम्मीद ने बाजार को सहारा दिया, हालांकि ब्रेंट क्रूड 114 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से दबाव भी बना रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019