Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 77300 के ऊपर बंद; जानिए निफ़्टी का हाल

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार वापसी देखने को मिली। वैश्विक सकारात्मक संकेतों और दिग्गज कंपनियों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में करीब 1% की तेजी दर्ज की गई।

Share Market: बीएसई का सेंसेक्स 639 अंक बढ़कर 77,303 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 194 अंक चढ़कर 24,092 के स्तर पर पहुंच गया। यह उछाल पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद निवेशकों के लिए राहत लेकर आया है। इस तेजी में फार्मा और आईटी सेक्टर ने अहम भूमिका निभाई। सन फार्मा के शेयरों में लगभग 7% की तेज़ बढ़त देखी गई, जिसका कारण अमेरिका की Organon & Co. के अधिग्रहण की घोषणा रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित कई बड़े शेयरों में भी मजबूती आई।

Share Market: वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, चौथी तिमाही के बेहतर नतीजे और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार की यह तेजी फिलहाल राहत भरी है, लेकिन आगे की दिशा वैश्विक हालात और विदेशी निवेश के रुख पर निर्भर करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019