Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर

Share Market:
X

Share Market:

Share Market: मुंबई: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत की। लगातार दूसरे दिन बाजार हरे निशान पर खुला और शुरुआती कारोबार में मजबूती दिखाई। सेंसेक्स 442.94 अंकों की बढ़त के साथ 80,661.31 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 129.15 अंकों की उछाल के साथ 24,457.65 पर कारोबार करता दिखा। इसके साथ ही भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की तेजी के साथ 85.06 पर पहुंच गया।

Share Market: सोमवार को भी शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज और निजी बैंकों के शेयरों में उछाल तथा विदेशी पूंजी के प्रवाह ने बाजार को गिरावट से बचाया। बीएसई सेंसेक्स 1,006 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 80,000 के स्तर को पार कर बंद हुआ। भारतीय रुपया भी 38 पैसे की मजबूती के साथ 85.03 पर बंद हुआ था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019