Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: सप्ताह के पहले करोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 279.19 अंक चढ़ा, निफ़्टी में भी उछाल

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शानदार शुरुआत की है। सुबह 9:15 बजे बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 279.19 अंकों की बढ़त के साथ 80,781.18 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 भी 69.95 अंकों की उछाल के साथ 24,416.65 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से 23 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 7 शेयर लाल निशान में रहे।

Share Market: टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और इटरनल सबसे अधिक लाभ में रहे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और डॉ रेड्डीज लैब्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1-1 प्रतिशत की तेजी देखी गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.5-0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Share Market: निवेशकों का फोकस
आज के कारोबार में निवेशक एवेन्यू सुपरमार्ट्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स, पीएनबी गिल्ट्स, आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज, सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया, ग्रेविटा इंडिया, सनटेक रियल्टी, सिटी यूनियन बैंक, एथर इंडस्ट्रीज, शिल्पा मेडिकेयर, बीएसई, जीओसीएल कॉर्पोरेशन, टाटा मोटर्स, इंद्रप्रस्थ गैस और टाटा स्टील जैसे शेयरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019