Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: भारत-पाक शांति से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 2975 अंक चढ़ा, जानें निफ़्टी का हाल

Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की खबरों और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में राहत के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 2,975.43 अंक (3.74%) की उछाल के साथ 82,429.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 916.70 अंक (3.82%) की बढ़त के साथ 24,924.70 के स्तर पर पहुंचा।

Share Market: घरेलू-वैश्विक कारकों का जोर
अमेरिका और चीन के बीच 90 दिनों के लिए टैरिफ हटाने के समझौते ने वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बनाया। चीन अमेरिकी वस्तुओं पर 10% और अमेरिका चीनी वस्तुओं पर 30% शुल्क लगाएगा। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “भारत-पाक सीजफायर ने बाजार में उत्साह भरा। मजबूत जीडीपी, आय वृद्धि, कम मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में कमी बाजार के लिए अनुकूल हैं।”

Share Market: विदेशी निवेशकों की खरीदारी, फार्मा पर दबाव
विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी ने बाजार की तेजी को बढ़ावा दिया। हालांकि, फार्मा शेयरों में गिरावट देखी गई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमत 30-80% कम करने के प्रस्तावित आदेश ने फार्मा कंपनियों पर असर डाला।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019