Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market : शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 521 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार

Share Market : शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 521 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार
X

Share Market

Share Market : नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। अच्छे घरेलू और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 521 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24,400 के स्तर के ऊपर पहुंच गया। हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे कमजोर होकर 95.38 पर बंद हुआ।

तेजी के पीछे रहे ये बड़े कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, देश में अच्छी बारिश से बेहतर मानसून की उम्मीद बढ़ी है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भी बाजार को सहारा दिया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद ने भी निवेशकों का विश्वास बढ़ाया।

इन सेक्टरों में रही सबसे ज्यादा बढ़त

सोमवार को मेटल, ऑटो, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हिंडाल्को और ओएनजीसी के शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। वहीं बैंकिंग शेयरों में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे पीएसयू बैंक इंडेक्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून की स्थिति, विदेशी निवेश और कच्चे तेल की कीमतें शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019