Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई: घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन कमजोरी दिखाई। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 219 अंक लुढ़ककर 81,414.02 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 53.6 अंक की गिरावट के साथ 24,780 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी लौटी थी, जहां उतार-चढ़ाव के बाद प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए थे।

Share Market: गुरुवार को दिखी बाजार में रौनक
लगातार दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने तेजी हासिल की। यह उछाल अमेरिकी अदालत के उस फैसले के बाद आया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ पर रोक लगाई गई, जिससे वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक यानी 0.39% की बढ़त के साथ 81,633.02 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 504.57 अंक या 0.62% चढ़कर 81,816.89 तक गया था। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.15 अंक या 0.33% की वृद्धि के साथ 24,833.60 पर पहुंचा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019