Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market : बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 329 अंको का उछाल, आईटी शेयर चमके

Share Market
X

Share Market

Share Market : नई दिल्ली। शेयर बाजार ने कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 0.40 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में खास हलचल नहीं रही और ये लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 329 अंक चढ़कर 81,635 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी लगभग 98 अंक की बढ़त के साथ 24,968 के आसपास बंद हुआ।

आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे इस सेक्टर का इंडेक्स करीब 2.4 प्रतिशत चढ़ा। रियल एस्टेट, मेटल और फार्मा शेयरों में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी ओर, पीएसयू बैंक, एनर्जी और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के शेयरों में कुछ दबाव नजर आया। बैंकिंग सेक्टर में भी उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी बैंक लगभग स्थिर रहा।

इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और इंडसइंड बैंक जैसे स्टॉक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं अपोलो हॉस्पिटल्स, नेस्ले इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी एंटरप्राइजेज और एसबीआई लाइफ में गिरावट दर्ज की गई।

आज के टॉप गेनर शेयर-

इन्फोसिस का शेयर आज 44.60 रुपये की तेजी के साथ 1,532.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

टीसीएस का शेयर आज करीब 86.60 रुपये की तेजी के साथ 3,140.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एचसीएल टेक का शेयर आज करीब 37.90 रुपये की तेजी के साथ 1,504.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

विप्रो का शेयर आज करीब 5.20 रुपये की तेजी के साथ 253.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

हिंडाल्को का शेयर आज करीब 11.65 रुपये की तेजी के साथ 715.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज के टॉप लूजर शेयर्स-

अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर आज करीब 22 रुपये की गिरावट के साथ 2,302.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

अपोलो हॉस्पिटल का शेयर आज करीब 71.50 रुपये की गिरावट के साथ 7,851 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

नेस्ले का शेयर आज करीब 9.90 रुपये की गिरावट के साथ 1,153 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर आज करीब 2.80 रुपये की गिरावट के साथ 372.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर आज करीब 12.20 रुपये की गिरावट के साथ 1,846.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019