Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 212.85 अंक लुढ़का, जानें निफ्टी का हाल

Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार बंद किया। बीएसई सेंसेक्स 212.85 अंक (0.26%) की कमी के साथ 81,583.30 पर और एनएसई निफ्टी 50 93.10 अंक (0.37%) नीचे 24,853.40 पर बंद हुआ। बाजार ने दिन की शुरुआत भी नुकसान के साथ की थी। सोमवार को सेंसेक्स 677.55 अंक की बढ़त के साथ 81,796.15 और निफ्टी 227.90 अंक ऊपर 24,946.50 पर बंद हुआ था।

Share Market: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 9 के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 21 में गिरावट देखी गई। निफ्टी 50 की 50 में से 11 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, बाकी 39 लाल निशान में बंद हुए। टेक महिंद्रा के शेयर 1.71% की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि सनफार्मा के शेयर 2.18% की गिरावट के साथ सबसे नीचे बंद हुए।

Share Market: सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में एशियन पेंट्स (0.93%), इंफोसिस (0.92%), मारुति सुजुकी (0.60%), एनटीपीसी (0.48%), टीसीएस (0.46%), एचसीएल टेक (0.40%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.18%) और पावरग्रिड (0.12%) में बढ़त रही। वहीं, एटरनल (1.92%), टाटा मोटर्स (1.70%), बजाज फाइनेंस (1.58%), इंडसइंड बैंक (1.40%), रिलायंस (0.50%) जैसे शेयरों में नुकसान हुआ। यह बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019