Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 239 अंक लुढ़का, जानें निफ्टी का हाल

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंक (0.29%) टूटकर 81,312.32 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 73.75 अंक (0.30%) की गिरावट के साथ 24,752.45 पर पहुंचा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 307.61 अंक (0.37%) तक लुढ़ककर 81,244.02 पर आ गया। दूसरी ओर, रुपया भी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे कमजोर होकर 85.37 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Share Market: बाजार में बिकवाली का दबाव रहा, जिसका प्रमुख कारण ब्रिटिश कंपनी बीएटी पीएलसी द्वारा भारतीय तंबाकू कंपनी आईटीसी में अपनी 2.3% हिस्सेदारी बेचना था। बीएटी ने ब्लॉक डील के जरिए यह हिस्सेदारी 1.36 अरब डॉलर (लगभग 11,613 करोड़ रुपये) में बेची, जिससे बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा। नतीजतन, आईटीसी के शेयरों में 3% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019