Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 455 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 के पार

Asian News
Share Market
X

Share Market

Share Market: मुंबई: भारत के जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की खबर ने 26 मई 2025 को शेयर बाजार में उत्साह भरा। पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 450 अंक चढ़कर 82,175 पर और निफ्टी 145 अंकों की तेजी के साथ 25,002 पर बंद हुआ।

Share Market: शीर्ष शेयरों ने दिखाया दम
बाजार में तेजी के बीच सेंसेक्स की 30 में से 29 लार्जकैप कंपनियों के शेयर चमके। M&M (2.72%), टाटा मोटर्स (2.08%), टाइटन (1.48%), NTPC (1.28%) और ICICI बैंक (1.27%) ने शानदार प्रदर्शन किया। मिडकैप में सुजलॉन (5.12%) और RVNL (3.52%) उछले, जबकि स्मॉलकैप में गोदावरी बायोरिफाइनरीज (12.18%), कंट्रोल प्रिंट (11.98%) और टार्सन्स (9.02%) ने जोरदार प्रदर्शन किया।

Share Market: वैश्विक बाजारों का मिजाज
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 240 अंक ऊपर 37,390 और कोरिया का कोस्पी 1.22% चढ़कर 2,623 पर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.01% गिरकर 23,365 और शंघाई कंपोजिट 0.31% नीचे 3,339 पर रहा। 23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 255 अंक गिरकर 41,605, नैस्डेक 185 अंक नीचे 18,740 और S&P 500 38 अंक कमजोर होकर 5,804 पर बंद हुआ।

Share Market: निवेशकों की खरीदारी
23 मई को FIIs ने ₹1,792 करोड़ और DIIs ने ₹298 करोड़ की खरीदारी की। मई में FIIs की नेट खरीदारी ₹12,190 करोड़ और DIIs की ₹34,495 करोड़ रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019