Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए निफ़्टी सेंसेक्स का हाल

Share Market
X

Share Market

Share Market: नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज और निजी बैंकों के शेयरों में जोरदार उछाल तथा विदेशी पूंजी के मजबूत प्रवाह के कारण भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट का सिलसिला रुक गया। बीएसई सेंसेक्स 1,006 अंकों की तेजी के साथ 80,000 अंक के पार बंद हुआ। वहीं, रुपये में भी 38 पैसे की बढ़त देखी गई और यह 85.03 के स्तर पर बंद हुआ।

Share Market: तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,005.84 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,218.37 अंक पर पहुंचा। इसमें 23 शेयरों ने लाभ दर्ज किया, जबकि सात शेयर घाटे में रहे। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,109.35 अंक यानी 1.40 प्रतिशत उछलकर 80,321.88 अंक तक गया। एनएसई निफ्टी भी 289.15 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,328.50 अंक पर बंद हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019