Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Share Market: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, जानेंसेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Share Market: शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, जानेंसेंसेक्स और निफ्टी का हाल
X

Share Market: नई दिल्ली। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला। शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार में रिकवरी आई और कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि इस दौरान भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

Share Market: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 49.74 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 74,608.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.46 अंक मजबूत होकर 23,426 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान मेटल, बैंकिंग, FMCG, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Share Market: बाजार की शुरुआत कमजोर रही थी। सेंसेक्स करीब 120 अंक गिरकर खुला, जबकि निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में फिसला हुआ नजर आया। हालांकि कुछ ही देर बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से बाजार ने तेजी पकड़ ली।

Share Market: वहीं दूसरी ओर भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.80 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि शुरुआती कारोबार में रुपया 95.60 पर थोड़ा मजबूत खुला था। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक दबाव और डॉलर की मजबूती का असर भारतीय मुद्रा पर साफ दिखाई दे रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019