Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 256.22 अंक उछला, निफ़्टी में भी बढ़त
Share Market: मुंबई: मौद्रिक नीति समिति के निर्णयों के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में उछाल देखा गया। रेपो रेट और सीआरआर में कमी जैसे कदमों ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया, जिससे प्रमुख सूचकांक सकारात्मक स्तर पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक (0.31%) की तेजी के साथ 82,445.21 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 480.01 अंक (0.58%) चढ़कर 82,669 तक पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 100.15 अंक (0.40%) की बढ़त के साथ 25,103.20 पर रहा। भारतीय रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 85.63 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
Share Market: सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और भारती एयरटेल पिछड़ गए।
Share Market: एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग हरे निशान पर रहे। यूरोपीय बाजारों में हल्की गिरावट देखी गई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की सकारात्मक संभावनाओं ने भी वैश्विक बाजारों को प्रोत्साहित किया।



